रफीगंज: रफीगंज के कासमा रोड स्थित नई दिल्ली पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रफीगंज के कासमा रोड स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार साहू एवं प्रिंसिपल स्वीटी कुमारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।