मुगलसराय: मैनपुर में मंदिर पर अराजक तत्वों का तांडव, शिव-गणेश की प्रतिमाएं हुईं खंडित
मैनपुर गांव में अराजक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर गणेश और शिवजी की प्रतिमाओं को ईंट-पत्थर से खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह 08 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त देखीं तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने देर शाम शराबियों द्वारा गांव में उत्पात किए जाने का आरोप लगाते हुए घटना में उनकी संलिप्तता की आशंका जताई है।