चाईबासा। शनिवार को दोपहर 2 00 पश्चिमी सिंहभूम में डायन प्रथा उन्मूलन को लेकर प्रशासन की पहल लगातार जारी है। उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा लगातार दूसरे दिन विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुमारडुंगी, तांतनगर, मंझगांव, हाटगम्हरिया, झींकपानी, सदर चाइबासा, चक्रधरपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ।