गाज़ीपुर: दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सीज किया 9.35 लाख का मिलावटी घी और मिठाई
दीपावली,गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहारों से पहले गाज़ीपुर प्रशासन एक्शन मोड में नज़र आया है। जिलाधिकारी के आदेश पर एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में सभी तहसीलों के एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ज़िले भर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए अभियान के तौर पर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान 9.35 लाख का घी सीज।