गाज़ीपुर: पुलिस का हाफ एनकाउंटर, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, बरामद हुआ तमंचा और कारतूस
गाजीपुर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। ऐसे में गहमर थाने की पुलिस और नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।आरोपी ददन चौधरी, जो सायर गांव का रहने वाला है, पुलिस को देखकर भागने लगा और उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया।