गाज़ीपुर: गाजीपुर में दीपावली से पहले सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने 250 गरीब महिलाओं को उज्ज्वला गैस सब्सिडी का वितरण किया
गाजीपुर में दीपावली से पूर्व बुधवार को जिले के आरटीआई हाल में उज्ज्वला गैस योजना के तहत 250 गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर सब्सिडी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। सांसद डॉ. बलवंत ने प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थियों को चेक दिया।