गाज़ीपुर: DM ने सड़क सुरक्षा और स्कूल वाहनों पर सख्ती की, बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सुरक्षा समिति की बैठक आज जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामलों और विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी अनुपालन आख्या के साथ फोटोग्राफ्स व विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें।