होशंगाबाद नगर: मीनाक्षी चौक पर सीवरेज पाइपलाइन डालते समय पेयजल पाइपलाइन फूटी, पानी सप्लाई प्रभावित; ठेकेदार पर FIR के निर्देश
मीनाक्षी चौक पर सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए ड्रिल करने के दौरान बीती रात पेयजल पाइपलाइन फूट गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे नगर पालिका उपयंत्री मुकेश जैन ने बताया पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नर्मदापुरम के कुछ क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई की जाएगी। नपा ने ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश दिए हैं।