राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालका बिटना में आज जिलास्तरीय सद्भावना दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी भाईचारा, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं सद्भावना की भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर संस्थान में पेंटिंग प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के प्राचार्य ने कहा कि भारत की विविधता ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सहिष्णुता एवं एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करके ही राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
संगोष्ठी के दौरान संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने समाज में सद्भावना, भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
#panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia