मोहाली में निर्माणाधीन अस्पताल में मिट्टी धंसी, दो मजदूरों की मौ*त; एक घायल
मोहाली के एयरपोर्ट रोड स्थित एयरोसिटी में गुरुवार शाम निर्माणाधीन अस्पताल की बेसमेंट में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय बेसमेंट में काम कर रहे मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो मजदूरों की मौ*त हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल की बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का एक हिस्सा धंस गया, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही के कारण हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
#tricitynews #mohalinews #panchkulasocialmedia