नवनिर्वाचित माकपा पार्षद राजेंद्र वसीटा का पगड़ी व उपर्णा पहनाकर अभिनंदन
माकपा चुनाव प्रभारी अनिल पणोंर ने बताया कि वार्ड नंबर 32 से माकपा के नवनिर्वाचित पार्षद राजेंद्र वसीटा का स्वराज्य नगर (माछला मंगरा) में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्वराज्य नगर मित्र मंडल द्वारा उन्हें पगड़ी और उपर्णा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा वार्ड पार्षद निर्वाचित होने पर बधाई दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद राजेंद्र वसीटा ने चुनाव प्रचार के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रचार के दौरान वार्डक्षेत्र के गणेशोत्सव में गणपति मूर्ति स्थापना का आह्वान किया था, जिसे स्वराज्य नगर मित्र मंडल ने उत्साह के साथ पूरा किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी नागरिकों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जिससे समाज में प्रेम और एकता का वातावरण मजबूत हो।
पार्षद वसीटा ने मुख्य अतिथि का आदर और सम्मान के लिए स्वराज्य नगर मित्र मंडल व स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया तथा वार्ड के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्वराज्य नगर मित्र मंडल के सदस्य व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।