फुलवाड़ा में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवाड़ी ने एईएन को सौंपा ज्ञापन
हिंडौन ग्राम पंचायत फुलवाड़ा में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।आक्रोशित ग्रामीणों का रवि भारत दोपहर 3:00 बजे गुस्सा फूट पड़ा।परेशान ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। समाज सेवी शुभम तिवारी ने बताया कि गांव में करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण हुए लगभग चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक घरों के नलों में पेयजल सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। टंकी निर्माण के साथ पाइपलाइन बिछाए जाने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंचा।शुभम तिवाड़ी ने बताया कि पूर्व में भी जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सुगर सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया। जिस पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ने शीघृ ही समस्या समाधान का भरोसा दिलाया है।इस दौरान गुड्डी, भगवती, कश्मीरा, मछला, राजकुमारी, दयाराम, हेमराज, सुरेंद्र जाटव, शिवचरण जाटव, प्रवीण जाटव, ओपन जाटव, मुरारी, करण, साहबसिंह, सुरेश, हरलाल, शेरसिंह, बनिसिंह, धूप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।