फर्रुखाबाद: गांव महेशपुर खार निवासी नवविवाहिता को ससुरालजनों ने मारपीट कर दहेज के आरोप में घर से निकाला, पुलिस से की शिकायत
थाना जहानगंज के गांव महेशपुर खार निवासी नवविवाहिता युवती शिवांगी पुत्री राजीव कुमार ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया। कि 12 जुलाई 2021 को नितिन पुत्र रिशिपाल निवासी ग्राम नगला बंदी थाना नयागांव जिला एटा के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी।मां-बाप ने हैसियत के अनुसार दान दहेज में पति नितिन को सोने से लेकर सामान तक दिया था।