हाथरस: चंडपा थाना क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल मार्ग रेवती एनक्लेव में बीती रात तेंदुए जैसा जानवर दिखने से लोग हुए भयभीत
चंडपा थाना क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल मार्ग रेवती एनक्लेव कॉलोनी में बीती रात रविवार 11:30 पर तेंदुए जैसा जानवर दिखने से दहशत मे लोग आ गए! पूरी रात स्थानीय लोगों ने दहशत में जिंदगी काटी है! इसी क्रम में जानवर पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया! सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अलर्ट होने के साथ रेस्क्यू जारी कर दिया लेकिन जानवर नहीं मिल सका!