टीकमगढ़: मटया गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के मजना चौकी क्षेत्र अंतर्गत मटया गांव में बुधवार को एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति का नाम देवेंद्र निवासी मटया गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि देवेंद्र ने परिवार के ही शख्स से हार्वेस्टर चलाने के पैसे मांगे तो उसने देवेंद्र के साथ विवाद किया और पत्थर डंडों से मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया।