टीकमगढ़ के प्रसिद्ध शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट में जल्द ही चुनाव होंगे। एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल ने मंगलवार को चुनाव पर लगी रोक हटा दी है। एसडीएम ने आवेश में कहा कि मंदिर के विकास कार्य और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव करना जरूरी हो गया है।