टीकमगढ़: जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, नोडल अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं
प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आज नोडल अधिकारियों द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।