टीकमगढ़: मोहनपुरा गांव में बेटे ने की मां के साथ मारपीट, देहात थाना पुलिस ने करवाई एमएलसी
टीकमगढ़ जिले के मोहनपुरा गांव में एक महिला के साथ मंगलवार को मारपीट हुई है। घायल महिला का नाम रतिबाई आदिवासी। महिला ने बताया कि उसका बेटा बहु के साथ मारपीट कर रहा था, जब उसने बहु को बचाया तो बेटे ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। देहात थाना पुलिस ने महिला की एमएलसी कराई है।