टीकमगढ़: टीला गांव में एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, सीएचसी से ज़िला अस्पताल किया रेफर
टीकमगढ़ जिले के टीला गांव में एक व्यक्ति के साथ मंगलवार को मारपीट हुई है।घायल व्यक्ति का नाम गंगाराम अहिरवार निवासी टीला गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि अविनाश शैलू और एक अन्य व्यक्ति गंगाराम के साथ शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे, व्यक्ति ने विरोध किया तो तीनों लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे व्यक्ति घायल हो गया।