डुमरांव: डुमरांव ग्रिड: 80 एमवीए का खराब ट्रांसफार्मर बदलेगा, पुराने को निर्माता के पास भेजने की तैयारी तेज
Dumraon, Buxar | Sep 2, 2026 डुमरांव में बिजली ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या से स्थायी राहत देने के उद्देश्य से पुराना भोजपुर ग्रिड में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से अप्रैल माह में स्थापित 80 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर अब बदला जाएगा। लगातार कई दिनों तक तकनीकी खराबी दूर करने के प्रयास विफल रहे।