Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
today6288
नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर गंदगी और जलकुंभी को लेकर श्रद्धालुओं ने चिंता व्यक्त की News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
Bachhwara, Begusarai
| Jul 6, 2026
MORE NEWS
पेड़-पौधे लगाने से छाया-फल-औषधियां और वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखें News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
Bachhwara, Begusarai | Jul 7, 2026
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोधना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरगहपुर ठाकुरवाड़ी में सोमवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने की, जबकि संचालन पूर्व संकुल समन्वयक डॉ. मनोरंजन कुमार राय ने किया। कार्यक्रम में शिरकत किए अतिथियों का विद्यालय परिवार ने फूल-माला चादर से सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री संत कुमार साहनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करुणातर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष राय, सेवानिवृत्त शिक्षक रविन्द्र शर्मा और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुरारी कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि संत कुमार साहनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पेड़ छाया, फल और औषधियाँ प्रदान करते हैं, पशुओं को आश्रय देते हैं, तथा कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखते हैं। शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वार्षिक वृक्षारोपण उत्सव है, जो प्रति वर्ष 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे देश में मनाया जाता है। इस उत्सव की शुरुआत सन् 1950 में तत्कालीन केंद्रीय कृषि एवं खाद्य मंत्री डॉ. के. एम. मुंशी ने की थी। इसका लक्ष्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे शुद्ध हवा, बढ़ता जलस्तर और हरी-भरी धरती सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रोजेक्ट आधारित अधिगम प्रदर्शनियाँ, पौधारोपण, रंगोली और 'वेस्ट टू वेल्थ' सामग्री से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कार्य प्रस्तुत किए। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की खूब सराहना की। इस अवसर पर शिक्षिका सविता कुमारी, रागिनी कुमारी, खुशबू कुमारी, शिक्षक किसलय कुमार, प्रवीण सिंह, गोधना पंचायत के सरपंच नीरज कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।
Bachhwara, Begusarai | Jul 6, 2026
करंट लगने से दो मवेशियों की मौत,नल जल पानी टंकी के तार से हुआ हादसा News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
Bachhwara, Begusarai | Jul 6, 2026
बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या 3 बेगमसराय गांव के एक युवक की सड़क दुर्घटना में शनिवार रात मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के चीख और पुकार से इलाके में मातम छा गया। उक्त मृतक की पहचान रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या 3 बेगमसराय गांव निवासी अजीत मांझी के लगभग 39 वर्षीय पुत्र सुशील मांझी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय मुखिया दीपांकर कुमार, सरपंच अशोक यादव सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता की उम्मीद जताई। स्थानीय मुखिया दीपांकर कुमार ने बताया कि शनिवार शाम मोटरसाइकिल से उक्त मृतक अपने फुफेरे भाई को ट्रेन में चढाने के लिए बरौनी जा रहे थे। इसी दौरान तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित आधारपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक महादलित परिवार से आते हैं और दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी दो मासूम पुत्री एक तीन वर्षीय अनुषा कुमारी और लगभग दो वर्षीय अंशिका कुमारी है। इस दुखद हादसे के बाद मासूमों के सर पर से पिता का साया उठ गया और पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी से बात की गई है। दोनों पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने कहा की मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Bachhwara, Begusarai | Jul 6, 2026
नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर गंदगी और जलकुंभी को लेकर श्रद्धालुओं ने चिंता व्यक्त की News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24 - Bachhwara News