अटरू: अटरू क्षेत्र में जन्माष्टमी के दूसरे दिन भी मंदिर में गूंजे जयकारे
Atru, Baran | Sep 6, 2026 जन्माष्टमी के दूसरे दिन भी गूंजे कान्हा के भजन, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा अटरू क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन शनिवार को भी देर रात तक भक्ति और आस्था का दौर जारी रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन, कथा वाचन एवं प्रसाद वितरण के आयोजन हुए। मंदिरपरिसर देर रात तक कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे नजर आये।