शिवपुरी नगर: कमलागंज में मां की डांट के बाद 18 वर्षीय युवक हुआ लापता, मां ने दो पड़ोसी लड़कों पर भागने में सहयोग करने का लगाया आरोप
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज की रहने वाली अनिता खटीक पत्नि महेन्द्र खटीक ने जानकारी देते हुए बताया की बीते रोज पूर्व उसका बेटा गौरव और छोटे बेटे में विवाद हो रहा था। जिसमे उन्होंने गौरव को डांट दिया। जिससे नाराज होकर वह घर से कही चला गया। वही गौरव की मां ने पड़ोस के दो लड़कों पर गौरव को भागने में सहयोग करने के आरोप लगाए हैं।