शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल से भानेज को देखकर लौट रहे बाइक सवार सतेरिया गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हुए
मानकपुर गांव के रहने वाले संदीप जाटव पुत्र रामकिशन जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की वह ज़िला अस्पताल में भर्ती अपने भानेज को देखकर अपने भाई अर्जुन जाटव एवं 2 अन्य लोगो के साथ बाइक से वापिस अपने गांव लौट रहे थे। तभी सतेरिया गांव के पास उनकी बाइक से दूसरी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अर्जुन को गंभीर चोटें आई है। वही 3 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है।