शिवपुरी नगर: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में महिला का इलाज करने गए पुलिसकर्मी की पत्नी ने पति से की हाथापाई, वीडियो वायरल
बीते रोज दोपहर एक पुलिसकर्मी किसी महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लेकर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि तभी उसकी पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसी के चलते उसने सरेआम वर्दीधारी पुलिसकर्मी पति गिरेवां पकड़कर उसके साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिसकर्मी की पहचान नहीं हो सकी