ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को लेकर शिवपुरी जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर आज शुक्रवार की शाम 6 बजे सोशल मीडिया पर नियंत्रण के निर्देश दिए हैं।