शिवपुरी नगर: आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम भावना से काम करने का निर्देश, कलेक्टर ने सिविल डिफेंस प्लान पर बैठक की
किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी को टीम भावना से काम करना होगा। अभी ऑपरेशन सिंदूर के बाद निर्मित हुई परिस्थितियों से जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। किसी भ्रामक जानकारी के कारण कोई ऐसी स्थिति निर्मित न हो। इस पर कड़ी निगरानी की जाए। सिविल डिफेंस प्लान के तहत विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए दल गठित किया है।