हरिद्वार: मंगोलपुर गांव में झोपड़ी में लगी आग, चपेट में आकर 45 वर्षीय महिला की हुई मौत
लालढांग में मीठीबेरी स्थित मंगोलपुर गांव में रविवार शाम एक झोपड़ी में आग लग गई। अग्निकांड में 45 वर्षीय महिला कृष्णा देवी की आग में झुलसने से मौत हो गई। वहीं आग की चपेट में एक बछड़ा भी आ गया। आग और झोपड़ियों तक पहुंचती , इसके पहले मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। श्यामपुर पुलिस ने मृतका को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।