हरिद्वार: सिडकुल की राजपूत विहार कॉलोनी में धर्म परिवर्तन को लेकर हुआ हंगामा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सिडकुल स्थित राजपूत विहार कॉलोनी में आज धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा हो गया। हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में गाली गलौज, धक्का मुक्की कर रहे हैं। मौके पर कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं जो हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ईसाई मिशनरियों पर धर्म परिवर्तन करने के आरोप लगे थे।