हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने रावली महदूद गांव में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं सात लोगों को किया गिरफ्तार, सीआरपीसी 151 में किया चालान
सिडकुल थाना पुलिस ने आज रावली में महदूद गांव में लड़ाई झगड़ा कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा समझाने पर भी वह नहीं माने और इसके बाद सभी लोगों को थाने लाया गया, जहां पर सभी का सीआरपीसी 151 में चालान कर दिया गया।