हरिद्वार: वीकेंड और स्कूलों में छुट्टियों के चलते भारी संख्या में पहुंचे यात्री, हरकीपौड़ी के पास NH पर लगा लंबा जाम
रविवार को वीकेंड और स्कूल में छुट्टियों के चलते दिनभर यातायात जाम की स्थिति रही, हरकीपौड़ी के पास NH पर घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने में पुलिस को पसीने बहाने पड़े। भारी संख्या में पहुंचे यात्रियों के चलते सभी होटल, धर्मशाला और पार्किंग भी फुल रहीं। हरकीपौड़ी, रेलवे और बस स्टेशन के पास दिन भर वाहन रेंगते नजर आए।