हरिद्वार: सराय स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में दीवार तोड़कर घुसे आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रविवार को ज्वालापुर पुलिस ने सराय स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में दीवार तोड़कर चोरी की असफल कोशिश करने वाले आरोपी को असलहे और DVR के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी समीर अंसारी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बीती 4 जून को बैंक मैनेजर मीनाक्षी शर्मा ने ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।