हरिद्वार: रावली महदूद स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 7 को लिया हिरासत में
रविवार को रावली महदूद स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में पहुंची पुलिस ने धर्म परिवर्तन करने के आरोप में एक महिला समेत 7 को हिरासत में ले लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि क्रिश्चियन समुदाय के लोग यहां एक घर में धर्म परिवर्तन करा रहे हैं, पुलिस से आयोजकों ने धक्का मुक्की की और मारपीट को उतारू हो गए। CRPC की धारा 151 के तहत सभी पर कार्रवाई की गई है।