कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व सोमाय गागराई के परिजन सोमवार दोपहर लगभग एक बजे खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो से उनके आवास पहुंचकर मिले. इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई. खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि सोमाय गागराई को मैं काफी अच्छी तरह से जानता था.