मोदी सरकार के फैसलों ने बदली देश की दिशा और दशा- राज्यमंत्री श्री पटेल
==
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, विकास, विश्वास और जनकल्याण का ऐतिहासिक अध्याय
==
4,399 दिनों का ऐतिहासिक कार्यकाल, प्रधानमंत्री मोदी ने रचा नया कीर्तिमान
==
ग्राम झागर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न
===
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में विकास, विश्वास और जनकल्याण की उपलब्धियों को याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए नया इतिहास रच दिया। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने ग्राम झागर में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के उपरांत आयोजित गरियामय समारोह में व्यक्त किये। ग्राम झागर पहॅुचने पर सर्वप्रथम भगवान गणेश मंदिर पहॅुचकर पूजा अर्चना की।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने तेज गति से विकास किया है और जनकल्याण की अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की दिशा और दशा बदलने का कार्य किया है, उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी थी। उसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी जी ने “हर घर नल से जल” जैसी महत्वाकांक्षी योजना को गति देकर देश के करोड़ों परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने का कार्य किया है।
हर घर नल से जल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव
देश के विभिन्न हिस्सों में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पानी पहुँचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कई स्थानों पर योजना शुरू हो चुकी है जबकि अन्य क्षेत्रों में टेंडर प्रक्रिया पूरी होकर कार्य प्रारंभ होने वाला है। आने वाले समय में हर घर तक नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विदेश नीति में भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा
प्रधानमंत्री मोदी जी की विदेश नीति और रणनीतिक नेतृत्व के कारण आज विश्व में भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। जिन देशों में कभी भारत के प्रधानमंत्री को महत्व नहीं दिया जाता था, आज वही देश भारत के नेतृत्व का सम्मान करते हुए स्वागत के लिए आगे आते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत नीति और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का परिणाम है।
9,013 दिनों का सार्वजनिक जीवन, बिना अवकाश लगातार सेवा
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 9,013 दिनों तक जनता की सेवा की है और इस दौरान एक भी दिन अवकाश नहीं लिया। यह उनकी कार्यशैली और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
गुजरात मॉडल बना विकास का प्रतीक
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा आज देश के कई राज्यों में विकास कार्यों के लिए “गुजरात मॉडल” का उदाहरण दिया जाता है। यह मॉडल निर्माण, विकास और सुशासन का प्रतीक बन चुका है और देश की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होने कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
#Damoh
Damoh, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026