Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

बवंडर का कहर: पेट्रोल पंप की कैनोपी उड़ी, वेयरहाउस उजड़ा, कई गांवों में भारी तबाही जबेरा। मंगलवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच आए तेज बवंडर ने जबेरा तहसील के कई गांवों में भारी तबाही मचा दी। सिमरी जालम, चोपरा, डूमर, बड़गुवा सहित आसपास के क्षेत्रों में आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं से मकान क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ और बिजली के खंभे गिर पड़े तथा कई लोग घायल हो गए। पेट्रोल पंप और वेयरहाउस को भारी नुकसान सिमरी जालम स्थित पेट्रोल पंप पर बवंडर का सबसे अधिक असर देखने को मिला, जहां पंप की कैनोपी पूरी तरह उड़ गई। वहीं समीप स्थित श्रीमती सुषमा नर्मदा प्रसाद राय के मां वेयरहाउस का टीन शेड भी तेज हवाओं में उखड़कर दूर-दूर तक खेतों में जा बिखरा। वेयरहाउस में रखा लगभग 60 हजार क्विंटल अनाज, जिसमें 28 हजार क्विंटल गेहूं एवं 32 हजार क्विंटल धान शामिल है, अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। यदि शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश से अनाज खर

Damoh, Damoh | Jun 10, 2026

MORE NEWS

मोदी सरकार के फैसलों ने बदली देश की दिशा और दशा- राज्यमंत्री श्री पटेल
==
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, विकास, विश्वास और जनकल्याण का ऐतिहासिक अध्याय
==
 4,399 दिनों का ऐतिहासिक कार्यकाल, प्रधानमंत्री मोदी ने रचा नया कीर्तिमान
==
ग्राम झागर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न
===

            प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में विकास, विश्वास और जनकल्याण की उपलब्धियों को याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए नया इतिहास रच दिया। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने ग्राम झागर में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के उपरांत आयोजित गरियामय समारोह में  व्यक्त किये। ग्राम झागर पहॅुचने पर सर्वप्रथम भगवान गणेश मंदिर पहॅुचकर पूजा अर्चना की।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने तेज गति से विकास किया है और जनकल्याण की अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की दिशा और दशा बदलने का कार्य किया है, उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी थी। उसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी जी ने “हर घर नल से जल” जैसी महत्वाकांक्षी योजना को गति देकर देश के करोड़ों परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने का कार्य किया है।

हर घर नल से जल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव

            देश के विभिन्न हिस्सों में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पानी पहुँचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कई स्थानों पर योजना शुरू हो चुकी है जबकि अन्य क्षेत्रों में टेंडर प्रक्रिया पूरी होकर कार्य प्रारंभ होने वाला है। आने वाले समय में हर घर तक नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

विदेश नीति में भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

            प्रधानमंत्री मोदी जी की विदेश नीति और रणनीतिक नेतृत्व के कारण आज विश्व में भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। जिन देशों में कभी भारत के प्रधानमंत्री को महत्व नहीं दिया जाता था, आज वही देश भारत के नेतृत्व का सम्मान करते हुए स्वागत के लिए आगे आते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत नीति और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का परिणाम है।

9,013 दिनों का सार्वजनिक जीवन, बिना अवकाश लगातार सेवा

            प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 9,013 दिनों तक जनता की सेवा की है और इस दौरान एक भी दिन अवकाश नहीं लिया। यह उनकी कार्यशैली और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

गुजरात मॉडल बना विकास का प्रतीक

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा आज देश के कई राज्यों में विकास कार्यों के लिए “गुजरात मॉडल” का उदाहरण दिया जाता है। यह मॉडल निर्माण, विकास और सुशासन का प्रतीक बन चुका है और देश की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होने कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
#Damoh

मोदी सरकार के फैसलों ने बदली देश की दिशा और दशा- राज्यमंत्री श्री पटेल == प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, विकास, विश्वास और जनकल्याण का ऐतिहासिक अध्याय == 4,399 दिनों का ऐतिहासिक कार्यकाल, प्रधानमंत्री मोदी ने रचा नया कीर्तिमान == ग्राम झागर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न === प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में विकास, विश्वास और जनकल्याण की उपलब्धियों को याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए नया इतिहास रच दिया। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने ग्राम झागर में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के उपरांत आयोजित गरियामय समारोह में व्यक्त किये। ग्राम झागर पहॅुचने पर सर्वप्रथम भगवान गणेश मंदिर पहॅुचकर पूजा अर्चना की। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने तेज गति से विकास किया है और जनकल्याण की अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की दिशा और दशा बदलने का कार्य किया है, उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी थी। उसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी जी ने “हर घर नल से जल” जैसी महत्वाकांक्षी योजना को गति देकर देश के करोड़ों परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने का कार्य किया है। हर घर नल से जल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव देश के विभिन्न हिस्सों में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पानी पहुँचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कई स्थानों पर योजना शुरू हो चुकी है जबकि अन्य क्षेत्रों में टेंडर प्रक्रिया पूरी होकर कार्य प्रारंभ होने वाला है। आने वाले समय में हर घर तक नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। विदेश नीति में भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी जी की विदेश नीति और रणनीतिक नेतृत्व के कारण आज विश्व में भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। जिन देशों में कभी भारत के प्रधानमंत्री को महत्व नहीं दिया जाता था, आज वही देश भारत के नेतृत्व का सम्मान करते हुए स्वागत के लिए आगे आते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत नीति और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। 9,013 दिनों का सार्वजनिक जीवन, बिना अवकाश लगातार सेवा प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 9,013 दिनों तक जनता की सेवा की है और इस दौरान एक भी दिन अवकाश नहीं लिया। यह उनकी कार्यशैली और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। गुजरात मॉडल बना विकास का प्रतीक राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा आज देश के कई राज्यों में विकास कार्यों के लिए “गुजरात मॉडल” का उदाहरण दिया जाता है। यह मॉडल निर्माण, विकास और सुशासन का प्रतीक बन चुका है और देश की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होने कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

बांसा कला में 60 फुट गहरे कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत, मोटर निकालते समय रस्सी टूटने से हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम का माहौल

पथरिया थाना क्षेत्र के बांसा कला गांव में दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों 60 फीट गहरे सूखे कुएं से मोटर निकाल रहे थे, तभी सहारा बनी रस्सी अचानक टूट गई और वे कुएं में जा गिरे।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय रामदयाल ठाकुर और उनके 35 वर्षीय पुत्र संजय ठाकुर कुएं में उतरकर मशीन निकालने का काम कर रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और तत्काल पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां ड्यूटी डॉक्टर अमित जैन ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शवों को परिजनों के लिए सौंप दिया है। बता दें कि संजय ठाकुर स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। एक साथ पिता-पुत्र की मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

बांसा कला में 60 फुट गहरे कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत, मोटर निकालते समय रस्सी टूटने से हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम का माहौल पथरिया थाना क्षेत्र के बांसा कला गांव में दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों 60 फीट गहरे सूखे कुएं से मोटर निकाल रहे थे, तभी सहारा बनी रस्सी अचानक टूट गई और वे कुएं में जा गिरे। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय रामदयाल ठाकुर और उनके 35 वर्षीय पुत्र संजय ठाकुर कुएं में उतरकर मशीन निकालने का काम कर रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और तत्काल पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां ड्यूटी डॉक्टर अमित जैन ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शवों को परिजनों के लिए सौंप दिया है। बता दें कि संजय ठाकुर स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। एक साथ पिता-पुत्र की मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Damoh, Damoh | Jun 10, 2026

आंधी-तूफान का कहर: पेट्रोल पंप क्षतिग्रस्त, वेयरहाउस की चादरें उड़ीं, दीवार गिरने से दो महिलाएं घायल

जबेरा क्षेत्र के कई गांवों में भारी नुकसान, बिजली पोल और पेड़ धराशायी, प्रशासन जुटा आकलन में

दमोह। जिले में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने जबेरा तहसील के कई गांवों में भारी तबाही मचाई। सिमरी जालम, चोपड़ा, डूमर, बड़गुवा सहित आसपास के क्षेत्रों में मकान, पेट्रोल पंप, वेयरहाउस, पेड़ और बिजली व्यवस्था को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
सिमरी जालम स्थित पेट्रोल पंप पर तूफान का सबसे अधिक असर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण पंप का पिलर और टीन शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं पास स्थित वेयरहाउस की टीन चादरें उड़कर दूर खेतों में जा गिरीं। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

डूमर गांव में कई मकानों की दीवारें ढह गईं। परम अग्रवाल के दो मंजिला मकान की दीवार गिरने से प्रियंका और गिरजा नामक दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को तत्काल जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

चोपड़ा गांव में कई घरों के टीन शेड उड़ गए। चोपड़ा तालाब के समीप एक विशाल पीपल का पेड़ भी तेज हवाओं के चलते धराशायी हो गया, जिससे आसपास के कई बिजली पोल टूट गए। पेट्रोल पंप के पास करीब 8 से 10 बिजली पोल गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।

धुंनगी, मझगांव रोड और बम्होरी रोड पर भी कई पेड़ सड़क पर गिर गए। हालांकि यातायात पूरी तरह बाधित नहीं हुआ। टपरिया गांव से भी टीन शेड उड़ने की सूचना मिली है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की तैयारी में जुट गया है।

आंधी-तूफान का कहर: पेट्रोल पंप क्षतिग्रस्त, वेयरहाउस की चादरें उड़ीं, दीवार गिरने से दो महिलाएं घायल जबेरा क्षेत्र के कई गांवों में भारी नुकसान, बिजली पोल और पेड़ धराशायी, प्रशासन जुटा आकलन में दमोह। जिले में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने जबेरा तहसील के कई गांवों में भारी तबाही मचाई। सिमरी जालम, चोपड़ा, डूमर, बड़गुवा सहित आसपास के क्षेत्रों में मकान, पेट्रोल पंप, वेयरहाउस, पेड़ और बिजली व्यवस्था को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सिमरी जालम स्थित पेट्रोल पंप पर तूफान का सबसे अधिक असर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण पंप का पिलर और टीन शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं पास स्थित वेयरहाउस की टीन चादरें उड़कर दूर खेतों में जा गिरीं। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। डूमर गांव में कई मकानों की दीवारें ढह गईं। परम अग्रवाल के दो मंजिला मकान की दीवार गिरने से प्रियंका और गिरजा नामक दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को तत्काल जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चोपड़ा गांव में कई घरों के टीन शेड उड़ गए। चोपड़ा तालाब के समीप एक विशाल पीपल का पेड़ भी तेज हवाओं के चलते धराशायी हो गया, जिससे आसपास के कई बिजली पोल टूट गए। पेट्रोल पंप के पास करीब 8 से 10 बिजली पोल गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। धुंनगी, मझगांव रोड और बम्होरी रोड पर भी कई पेड़ सड़क पर गिर गए। हालांकि यातायात पूरी तरह बाधित नहीं हुआ। टपरिया गांव से भी टीन शेड उड़ने की सूचना मिली है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की तैयारी में जुट गया है।

Damoh, Damoh | Jun 10, 2026

महुना में तार टूटने से करंट की चपेट में आए दो दुधारू गौवंश की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे की मांग

दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम महूना में आज बुधवार सुबह करीब 10 बजे विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। नदी किनारे स्थित खेत में बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो दुधारू गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खेत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया। उसी दौरान वहां चर रही दो गायें करंट की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से दोनों पशुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया गया।

घटना से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा दिलाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

महुना में तार टूटने से करंट की चपेट में आए दो दुधारू गौवंश की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे की मांग दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम महूना में आज बुधवार सुबह करीब 10 बजे विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। नदी किनारे स्थित खेत में बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो दुधारू गायों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया। उसी दौरान वहां चर रही दो गायें करंट की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से दोनों पशुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया गया। घटना से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा दिलाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Damoh, Damoh | Jun 10, 2026

बवंडर का कहर: पेट्रोल पंप की कैनोपी उड़ी, वेयरहाउस उजड़ा, कई गांवों में भारी तबाही जबेरा। मंगलवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच आए तेज बवंडर ने जबेरा तहसील के कई गांवों में भारी तबाही मचा दी। सिमरी जालम, चोपरा, डूमर, बड़गुवा सहित आसपास के क्षेत्रों में आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं से मकान क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ और बिजली के खंभे गिर पड़े तथा कई लोग घायल हो गए। पेट्रोल पंप और वेयरहाउस को भारी नुकसान सिमरी जालम स्थित पेट्रोल पंप पर बवंडर का सबसे अधिक असर देखने को मिला, जहां पंप की कैनोपी पूरी तरह उड़ गई। वहीं समीप स्थित श्रीमती सुषमा नर्मदा प्रसाद राय के मां वेयरहाउस का टीन शेड भी तेज हवाओं में उखड़कर दूर-दूर तक खेतों में जा बिखरा। वेयरहाउस में रखा लगभग 60 हजार क्विंटल अनाज, जिसमें 28 हजार क्विंटल गेहूं एवं 32 हजार क्विंटल धान शामिल है, अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। यदि शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश से अनाज खर - Damoh News