राही ब्लाक सभागार में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का डीएम सरनजीत कौर ब्रोका ने किया उद्घाटन, किसानों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
रायबरेली, 2 जून 2026। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार को जिलाधिकारी सरनजीत कौर ब्रोका ने किया। राही ब्लॉक परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर करीब 12 बजे किया गया।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। इसका उद्देश्य किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं