अधिकमास के पावन अवसर पर पुलिस चौकी परशदेपुर में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
परशदेपुर रायबरेली
अधिकमास के पावन अवसर पर मंगलवार को पुलिस चौकी परशदेपुर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ चौकी इंचार्ज मोहित कुमार भारद्वाज एवं चौकी स्टाफ द्वारा चौकी परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया।पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और हनुमान जी के भक्ति गीतों से परिसर गूंजता रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिकमास में जप, तप, दान, धार्मिक अनुष्ठान एवं पुण्य कर्मों का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं के साथ-साथ आने-जाने वाले राहगीरों को भी प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद में पूड़ी-सब्जी एवं मठ्ठा का वितरण किया गया। यह भंडारा देर शाम तक चलता रहा।इस अवसर पर विश्वजीत सिंह, विशाल सिंह, रवी कुमार, सर्वेश यादव, रामलौटन, बबलू द्विवेदी, ऋषभ शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।