गढ़ी: ऊँटी गांव में घर में चोरी की वारदात, नगदी और जेवर चोरी, गढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज
Garhi, Banswara | Aug 11, 2026 गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऊँटी गांव मे घर से नगदी और जेवर चोरी होने के मामला सामने आया है। मंगलवार शाम 4:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थी हीरा पिता चोखा भगोड़ा निवासी गरोलापाड़ा ने उसके मकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा नगदी और गहने चुराने को लेकर गढ़ी थाने मे रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।