अटेली: अटेली के धनुंदा रोड पर शराब की दुकान खोलने की तैयारी का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
लोगों ने कहा कि यह इलाका पूरी तरह आबादी वाला है। यहां वार्ड नंबर 3 और 4 आते हैं। सुबह-शाम महिलाएं और पुरुष टहलते हैं। ऐसे में शराब ठेका खुलने से माहौल खराब होगा। स्थानीय लोगों ने आज रविवार 10:00 बजे ठेका खोले जाने का विरोध किया और बताया कि असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ेगी। आसपास के घरों को परेशानी होगी। लोगों ने मांग की कि शराब ठेका आबादी से बाहर खोला जाए।