सरीला: पवई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने से 34 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जरिया थाना क्षेत्र पवई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 34 वर्षीय एक युवक की हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।