जांजगीर: गांव की सुरक्षा अब महिलाओं के हाथ, पाली में बनी महिला कमांडो टीम; SP ने वीडियो कॉल से बढ़ाया हौसला
जांजगीर-चांपा जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पुलिस ने एक नई पहल की है। ग्राम पाली में सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया है। टीम गांव में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे और चौकी नैला प्रभारी रंजीत सिंह कंव