जाओं स्कूल कैंची के पास बुल्डोजर की चपेट में आई पिकअप, 120 क्रेट सेब प्रभावित
शिमला : रामपुर बुशहर के जाओं स्कूल कैंची के पास सड़क कार्य के दौरान बुल्डोजर की चपेट में आने से सेब से लदी पिकअप पलट गई। हादसे में करीब 120 क्रेट सेब प्रभावित हुए हैं। गनीमत रही कि पिकअप गहरी खाई में नहीं गिरी। हादसे से चायल क्षेत्र के बागवानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
#RampurBushahr #AppleSeason #HimachalNews #RoadAccident #Chail #ChambaExpress