कुर्था: कुर्था में अभियान बसेरा फॉर्म जमा करने को लेकर महिलाओं में मारपीट
Kurtha, Arwal | Sep 30, 2026 कुर्था प्रखंड मुख्यालय में अभियान बसेरा के तहत फॉर्म जमा करने के दौरान महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। राज्य सरकार के निर्देश पर भूमिहीन परिवारों से अभियान बसेरा के तहत आवेदन लिए जा रहे हैं। इसी को लेकर सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय में सैकड़ों महिलाओं की भीड़ जुटी थी। फॉर्म जमा करने के दौरान किसी बात को लेकर महिलाएं आपस में उलझ गईं।