उनियारा: उनियारा बिजली निगम के सहायक अभियंता को किया गया एपीओ
Uniara, Tonk | Oct 9, 2026 उनियारा में जयपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता को एपीओ करने की कार्यवाही की गई है। उनियारा के सहायक अभियंता कुलदीप सिंह आर्य को एपीओ किया गया है। कुलदीप सिंह आर्य के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्यवाही हुई है। एपीओ के दौरान उनका मुख्यालय जयपुर विद्युत वितरण निगम जयपुर रखा गया है।