भीलवाड़ा: भू-माफियाओं ने हड़पा पुश्तैनी मकान, कोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में पुलिस ने लगाई FR, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार
पुश्तैनी जमीन और मकान पर भू–माफियाओं द्वारा कब्जे के विरोध में एक पीड़ित परिवार ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पीड़ित परिवार ने भू-माफियाओं एवं कोटड़ी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक सागर राणा को ज्ञापन सौंपा।