मानिकपुर: रंजिश में भैंस को जहर देने का आरोप, इलाज के दौरान हुई मौत; पांच दिन बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने पर उठे सवाल
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के अमवा गांव में रंजिश के चलते भैंस को आज सोमवार शाम 4 बजे जहर देने का आरोप लगा है। 4 नवंबर की रात भैंस की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित ने पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पांच दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली। परिजनों ने डॉक्टर पर विपक्षियों से मिलीभगत और रिश्वत लेकर रिपोर्ट प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।