सैदपुर: तहसील परिसर में बेतरतीब ढंग से अब नहीं खड़े कर सकेंगे वाहन, एसडीएम के निर्देश पर कई वाहनों का किया गया चालान
सैदपुर तहसील परिसर में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध शुक्रवार को पुलिस ने जबरदस्त अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने परिसर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान रास्ते में खड़ी पाई गई दर्जनों बाइकों के चालान काटे गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में खलबली मच गई।