पटना ग्रामीण: पटना में बकरीद पर DM और SSP ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की
बुधवार की दोपहर 3 बजे DM और SSP पटना द्वारा बकरीद त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडलवार तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आयोजन समिति के सदस्यों से सुझाव लिया गया। पदाधिकारियों को मानकों के अनुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने,सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने और अफवाहों का त्वरित खंडन एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया गया