पटना ग्रामीण: लैंड होने से पहले इंडिगो की फ्लाइट में बम होने का मिला मैसेज, पटना एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग
पटना एयरपोर्ट पर लैंड होने से महज 8 मिनट पहले इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 921 में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर को बुधवार दोपहर 12:45 पर व्हाट्सएप पर बम होने की बात कही गई। मैसेज आने के बाद ही एयर कंट्रोल सिस्टम को अलर्ट मोड पर कर दिया गया।